तुम भी इश्क़ कर लो : सावन

किस्तों में टूटना है तो इश्क़ कर लो,
जीते जी गर मरना है तो इश्क़ कर लो

अगर सुकून और खुशियों से जो तंग आ गए हो
तो अपने अच्छे दिनों में तुम किसी से इश्क़ कर लो

ठहर जाएगा वक्त और तुम्हारी मुस्कुराहटों का सिलसिला
एक बार बस किसी बेवफा से दिल्लगी कर लो 

© सावन

टिप्पणियाँ

Advertisement

Contact Us

भेजें