इश्क़ है मेरी वो, मेरा इतना ख्याल रखती है : सावन
इश्क़ है मेरी वो, मेरा इतना ख्याल रखती है
जब हो जरूरत उसकी वो मुझे इनकार करती है
जाने क्या चल रहा है दिल मे उसके, लेकिन
यूँ तो हर बार मेरे सामने अपने इश्क़ का इकरार करती है,
खुदा जाने वो करती भी है मुझे से मुहब्बत
या फिर अपने खाली वक्त मे मेरा इस्तेमाल करती है
वो कहती है की सुनो तुम वक्त के साथ छोड तो न जाओगे
गुजरते वक्त के साथ मेरी आँखें ही उसका इंतजार करती है,
वो जो डरती है मेरे से कदम कदम पे,
अपने हर एक चाल से ही मुझे डराती है
खुदा जाने वो करती भी है मुझसे मुहब्बत,
या फिर अपने खाली वक्त मे मेरा इस्तेमाल करती है
@ सावन
टिप्पणियाँ