मै और मेरे हालत : सावन


और कभी कभी हम फैसले गलत कर लेते है, जिसका खमियाजा हमें मौका ए हालात पता चलता है खैर जिंदगी है ऐसे कई मौके आते है जब हम गलत साबित होते है हमारा गलत साबित होना हमारी खुद की ही गलती नहीं होती कभी कभी हम उम्मीद कर लेते है और शायद यही वजह होता है हमारे फैसले गलत होने का खैर जिंदगी है फैसले गलत होंगे ही और फिर सबक सीखेंगे ही ।

एक नज़्म है कि

हम गलत थे इस बात का हमें इल्म है ‘सावन’ 
जिसका खमियाजा भी हमें भुगतना होगा

पर मसला इस बात का था कि तुमने भी हमारे हालात पे
हमें सहारा देना बिल्कुल ही मुनासिब नहीं समझा

सोचो! तुम्हारी फितरत जानते हुए भी तुमसे याचना किया हमने
कुछ तो बात रही होगी जो खुद के ही फैसले के खिलाफ़ गया मैने।

हालात ए दस्तूर ने अब बस हमें यहीं सबक सिखाया है 
जो साथ है वो अपना है बाकी जो खिलाफ है वो पराया है।

© सावन

टिप्पणियाँ

Advertisement

Contact Us

भेजें