बस यूँ ही अभी अभी... : सावन
बस यूँही अभी अभी.......
हम कभी अपनो से या
कभी हालातों से परेशान रहते है
सब ठीक हो जायेगा एक दिन,
यही रोज खुद से कहते है
दिखती नहीं कोई आशा फिर भी
रख हौसला ये सोचते है
हम इंसान है और इंसान ही न
हालातों से परेशान होते है
चलो मान लिया कोई रब,
खुदा नहीं, ना कोई भगवान है
इन को छोड दिया फिर भी
खुद पे भरोसा तो हम रखते है
'सावन'
टिप्पणियाँ