मेरी छुईमुई : सावन
वो जादूगरनी है, उसे सब पता है मेरे बारे में, वो आ जाती है जब मैं बीमार होता हूँ, जब मैं परेशान होता हूँ, कभी कभी वो मुझे, मेरे पास बहने वाली हवा सी लगती है जैसे वो मेरे आस पास हो मै ही बेखबर हूँ।
उसका होना मेरे आस पास, मुझे कौतूहल में डाल देता है मै जितना समझना चाहता हूँ वो उतनी ही उलझ जाती है मेरे से जैसे बहती हवा को छेड़ दिया है मैने, हम दोनो जैसे नदी के दो छोर की तरह है मिलते कभी नहीं पर मिलेंगे सागर में तब हमेशा के लिए एक हो जाएंगे
मुझे अच्छा लगता है कि वो मेरा ख्याल रखती है और जब जरूरत हो तब आ जाती है ऐसा हर बार नहीं होता है पर जब होता है तब आ जाती है पर इस बात का मलाल होता है कि मै शायद उसको नहीं समझ पाता और अक्सर उसके आंखों के आंसू का वजह बन जाता हूँ खुशियां बहुत कम दे पाता हूँ पर इतना है कि वो मेरे हिस्से मेरे लिए है, उसने कभी वादा नहीं किया, झूठ नहीं बोला बस निभाया है ज़िंदगी में बहुत सारे गलतियों के बाद जतन के बाद एक सफलता मिलती है एक इंसान मिलता है जो एहसास कराता है कि बुरे बहुत है जमाने में पर एक शख्स सही मिल जाए तो जिंदगी गुजर जाए मुस्कुराते में।
#मेरी_छुईमुई 🥰
सावन
टिप्पणियाँ