मेरे लिए वो मेरी पुरी दुनियां होगी : सावन

थोडी सी बेबाकी है उसमे, 
गलत नही है ये होना उसमे, 

मेरे जो ज़िन्दगी की हिस्सा होगी, 
थोडी चंचलता तो होगी उसमे,

जो छीन लूँ उसको उससे, तो क्या 
उसमे पहली वाली निश्चलता होगी ?

लोगो का क्या, उनका कहना बहुत कुछ है
वो है तुम्हारी, तुम्हे ढुंढनी है खुशियाँ उसमे 

मुझ मे वो देखेगी अपना भविष्य 
मेरे लिए तो वो मेरी पुरी दुनिया होगी 

टिप्पणियाँ

Advertisement

Contact Us

भेजें