ये कहना ठीक नहीं होगा कि मेरे बाद मर जाओगी तुम - विनीत

 


ये कहना ठीक नहीं होगा

कि मेरे बाद मर जाओगी तुम,

आशिक कई हैं तुम्हारे,

किसी के घर तो जाओगी तुम,


ये इत्तला थी मुझे

कि चाहत तेरी म़हज दिखावा थी,

मैं डूब गया जिन आँखों में

वो आँखें म़हज छलावा थी,


रुह मोहब्बत की शर्मसार कर दी तुमने,

पता नहीं क्या मिला तुम्हे

जिसके लिए हदें सारी पार कर दी तुमने,


उस अनजान से लिपटी थी तुम,

मेरे बारे में क्या बताया है उसे

कब तक सच को छुपा पाओगी तुम,

ये कहना ठीक नहीं होगा

कि मेरे बाद मर जाओगी तुम|


~विनीत

टिप्पणियाँ

Advertisement

Contact Us

भेजें